सो रही है पुलिस और जाग रहे हैं चोर

गोपालगंज : अलर्ट रहिए, इन दिनों शहर की पुलिस सो रही है. चोर रात-रात भर जाग रहे हैं. आये दिन घर और दुकानों का ताला टूट रहा है. ताला टूटने और इस चोरी की परवाह शायद पुलिस को नहीं है. शहर में रात्रि गश्ती के बाद हो रही चोरी की घटना चिंता का विषय है. […]

गोपालगंज : अलर्ट रहिए, इन दिनों शहर की पुलिस सो रही है. चोर रात-रात भर जाग रहे हैं. आये दिन घर और दुकानों का ताला टूट रहा है. ताला टूटने और इस चोरी की परवाह शायद पुलिस को नहीं है. शहर में रात्रि गश्ती के बाद हो रही चोरी की घटना चिंता का विषय है. शनिवार की शाम सात बजते ही कोहरा से शहर ढंक गया. इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने शहर के दो शो रूमों में घुस कर लाखों रुपये की चोरी कर ली.

कॉलेज रोड स्थित खादीग्रामोद्योग संघ के शो रूम का शटर तोड़ कर चोरों ने कांउटर से 66 हजार रुपये नकद एवं कुछ कपड़ा लेकर आसानी से भाग निकले. सुबह ग्रामोद्योग के लोगों ने शटर का ताला टूटा हुआ देख कर इसकी सूचना नगर थाने को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. भंडार के प्रबंधक भोला प्रसाद ने बताया कि गार्ड के जागने पर चोर शायद कपड़ा छोड़ कर भाग निकले. उसी तरह जंगलिया मोड़ पर स्थित किलर के शो रूम का ताला तोड़ कर कीमती जिंस पैंट के अलावा 40 हजार रुपये नकद, जैकेट आदि लाखों के सामान की चोरी कर ली. शो रूम के मालिक अंकुर कुमार सिंह ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

चोरी से बचने के लिए खुद करना होगा इंतजाम

अपनी दुकान, कारोबार स्थल या घर में सीसीटीवी लगाएं

रात में कोई भी दरवाजा खोलवाये तो पहचान के बाद ही दरवाजा खोलें

कोई संदिग्ध दिखे तो तत्काल आसपास के लोगों को जगाएं

घर के दरवाजे पर या दुकान से आवाज आये तो अलर्ट हो जाएं

रात में अपनी दुकान या प्रतिष्ठान पर सोने का इंतजाम करें

घर या दुकान पर एक से अधिक अपरिचित लोगों के दिखने पर रहें सतर्क

रात में संदिग्ध गतिविधि पर संबंधित थाने को तत्काल सूचना दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >