वाहन चेकिंग के दौरान आठ ड्रम स्पिरिट बरामद

बैकुंठपुर : पुलिस ने गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के तहत हमीदपुर मोड़ के समीप पिकअप वैन पर लदी आठ ड्रम कच्ची स्पिरिट जब्त कर ली. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार विभिन्न कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान पर थे. तभी हमीरपुर मोड़ के रास्ते दियारा की तरफ शराब की बड़ी खेप ले […]

बैकुंठपुर : पुलिस ने गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के तहत हमीदपुर मोड़ के समीप पिकअप वैन पर लदी आठ ड्रम कच्ची स्पिरिट जब्त कर ली. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार विभिन्न कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान पर थे. तभी हमीरपुर मोड़ के रास्ते दियारा की तरफ शराब की बड़ी खेप ले जायी जा रही थी. गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया. पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर भाग निकला. तलाशी के दौरान वाहन पर लदी आठ ड्रम स्पिरिट सहित पिकअप वैन को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष के बयान पर पिकअप वैन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >