िजस घर में रहता था नईम, उसके मालिक ने पुिलस को दी थी सूचना

गोपालगंज : जंगलियां में जिस घर में सोहैल बन कर लश्कर का आतंकी शेख अब्दुल नईम रह रहा था. उस घर के मालिक ने नगर थाने को सूचना देकर स्पष्ट किया था कि उनके पता पर पासपोर्ट मंगाया है. अगर पासपोर्ट उनके पता पर नहीं आये इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी. जंगलिया […]

गोपालगंज : जंगलियां में जिस घर में सोहैल बन कर लश्कर का आतंकी शेख अब्दुल नईम रह रहा था. उस घर के मालिक ने नगर थाने को सूचना देकर स्पष्ट किया था कि उनके पता पर पासपोर्ट मंगाया है. अगर पासपोर्ट उनके पता पर नहीं आये इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी. जंगलिया के म अली जान के पुत्र ई सरफराज ने बताया कि सोहैल खान किराया पर रहता था. एक दिन उसने फोन पर बताया कि मेरे नाम का पासपोर्ट आयेगा कृपया ले लेंगे. मकान मालिक को जब यह बात कहा तो उनके दिमाग में खटक गया. उन्होंने तुरंत वार्ड पार्षद को पासपोर्ट उनके पता पर नहीं आने का आग्रह किया और पुलिस को भी इस पूरे मामले से इतला किया. पुलिस शायद इसे हल्के में ली और बात आयी गयी खत्म हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >