खाताधारी को पता नहीं, हो गयी 96 हजार की फर्जी निकासी

बैकुंठपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघवा दुबौली स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक खाताधारी के खाते से फर्जी तरीके से 96 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. खाताधारी एक शिक्षक हैं. वह खजुहट्टी टोला मंगरू राय के निवासी रामलखन सिंह हैं. बैंक के ब्रांच मैनेजर को आवेदन देकर फर्जीवाड़े की जांच कराने […]

बैकुंठपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघवा दुबौली स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक खाताधारी के खाते से फर्जी तरीके से 96 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. खाताधारी एक शिक्षक हैं.
वह खजुहट्टी टोला मंगरू राय के निवासी रामलखन सिंह हैं. बैंक के ब्रांच मैनेजर को आवेदन देकर फर्जीवाड़े की जांच कराने की मांग की गयी है. बताया है कि इनके खाता को मैसेज अलर्ट, एटीएम व चेक की सुविधा नहीं ली गयी है. खाता को लिंक कराने के लिए आधार नंबर दिया गया था. बैंकिंग व्यवस्था की लापरवाही से खाता को गलत आधार नंबर से लिंक कर दिया गया है.
इसका नतीजा यह हुआ है कि जुलाई महीने में खाते से गलत ढंग से 96 हजार दो सौ रुपये की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में ब्रांच मैनेजर दीनानाथ शर्मा ने बताया कि आवेदक के शिकायत पर आरओ, गोपालगंज के यहां इस मामले को जांच के लिए भेजा गया है. यह निकासी किसी दूसरे सीएसपी केंद्र से आधार कार्ड के मार्फत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >