कांग्रेस व राजद के मंत्रियों से भी थे संबंध

गोपालगंज : कांग्रेस और राजद के मंत्रियों से धन्नु राजा का गहरा संबंध था. ऊंचे राजनीतिक कद का लाभ भी धन्नु उठाता रहा. राजद के मंत्री युवा कला संस्कृति व खेल विभाग के शिवचंद्र राम हो या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से गहरा संबंध था. इसके अलावे दिल्ली और पटना के […]

गोपालगंज : कांग्रेस और राजद के मंत्रियों से धन्नु राजा का गहरा संबंध था. ऊंचे राजनीतिक कद का लाभ भी धन्नु उठाता रहा. राजद के मंत्री युवा कला संस्कृति व खेल विभाग के शिवचंद्र राम हो या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से गहरा संबंध था. इसके अलावे दिल्ली और पटना के कई मंत्रियों से उसके संबंध है.

सुरक्षा एजेंसियों के जांच के दौरान कई तस्वीरें भी हाथ लगी है. जिसको लेकर पूछताछ और कार्रवाई चल रही है. राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं से संबंध बना कर रखा था.बड़े नेताओं के साथ तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर डाल कर अपना चेहरा कांग्रेस नेता के रूप में चमकाना चाहता था. जिला पर्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय, कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाये हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >