जाम से लोग हलकान, पुिलस के छूटे पसीने
एसआइटी ने कई ठिकानों पर मारा छापा
गुड्डु की तलाश में खाक छानती रही पुलिस
बरौली, मांझा समेत कई इलाके में छापेमारी
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपितों की तसवीर
गोपालगंज : व्यवसायी की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी के लिए एसआइटी को गठित किया. नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में एसआइटी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की. दोपहर से देर रात तक एसआइटी ने आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की. शहर के अलावा, मांझा, बरौली समेत कई जगहों पर छापेमारी किया गया. पुलिस को मुख्य आरोपित गुड्डु की तलाश थी, जो पेट्रोल पंप का मैनेजर था. छापेमारी टीम में शामिल पुलिस की माने तो मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी होने के बाद हत्या का खुलासा होगा. गुड्ड के साथ और कौन-कौन लोग थे, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है.
पुलिस सूत्रों की माने तो सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपितों की तसवीर से पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मांझा, थावे और बरौली थाने की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है. कार्रवाई की पूरी मॉनिटरिंग खुद पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी कर रहे हैं. उधर, परिजनों ने भी रवि प्रकाश उर्फ शिपू की हत्या में गुड्डु सिंह का हाथ होने का आरोप लगाया है. मृतक के पिता सुदामा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि हत्या की खबर मिलने पर पंप और उस क्लिनिक पर भी गये थे, जहां आरोपितों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है.
