मांझा से लूटे गये ट्रक के चालक-खलासी की हत्या

मुजफ्फरपुर में मिले शव, दो िगरफ्तार गोपालगंज : नेशनल हाईवे पर सरसों तेल से भरा ट्रक लूटने के बाद अपराधियों ने मोतिहारी के ट्रकचालक व खलासी की हत्या कर दी है. सोमवार को दोनों के शवों को मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव से पुलिस ने बरामद किया. इस मामले में लूट का […]

मुजफ्फरपुर में मिले शव, दो िगरफ्तार

गोपालगंज : नेशनल हाईवे पर सरसों तेल से भरा ट्रक लूटने के बाद अपराधियों ने मोतिहारी के ट्रकचालक व खलासी की हत्या कर दी है. सोमवार को दोनों के शवों को मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव से पुलिस ने बरामद किया. इस मामले में लूट का तेल खरीदने वाले बरौली के दो कारोबारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृत चालक मोतिहारी के हरसिद्धि थाने के घिवाडार गांव के शमशुद्दीन अंसारी का पुत्र अली असगर अंसारी और खलासी फिरोज आलम है.
एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने कहा कि लूटा गया सरसों तेल बरामद करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. अब तक की छापेमारी में पुलिस को करीब छह सौ टीन सरसों तेल बरामद हो चुका है. इस मामले में लूट का तेल खरीदने वाले दो कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिनसे ट्रक लूट में शामिल अपराधियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि ग्वालियर से 18 जनवरी को 1350 टीन सरसों तेल अरेराज के कारोबारी मनोज कुमार के यहां जा रहा था. 22 नवंबर की सुबह ट्रक अरेराज पहुंचना था. इसी बीच अपराधियों ने मांझा थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर चालक व खलासी को बंधक बना कर ट्रक समेत सरसों तेल लूट लिया था.
मांझा से लूटे
लूटकांड के बाद पुलिस ने 25 नवंबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज की. घटना के पांच दिन बाद दोनों का शव मुजफ्फरपुर में ट्रक में ही मिला. मांझा थानाध्यक्ष राजरूप राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मुजफ्फरपुर पहुंची. स्थानीय थाने के सहयोग से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस लूटकांड में संलिप्त मास्टरमाइंड की तलाश में मोतिहारी, बरौली, मांझा, मुजफ्फरपुर व बेतिया में छापेमारी कर रही है.
22 नवंबर को लूटा गया था सरसों तेल से भरा हुआ ट्रक
बरौली से लूट के सरसों तेल के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >