सिविल सर्जन ने बनायी तीन चिकित्सा अफसरों की टीम
अलग-अलग प्रखंडों में मजिस्ट्रेट के साथ होगी छापेमारी
गोपालगंज : अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम, पैथोलॉजी जांच घर, डायग्नोस्टिक सेंटर आदि की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार से छापेमारी शुरू करेगी. सिविल सर्जन के निर्देश पर गठित टीम को अलग-अलग प्रखंडों में छापेमारी करने का दायित्व सौंपा गया है. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी संचारी रोग (यक्ष्मा) के डॉ रमेश मिश्र को कुचायकोट प्रखंड में कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इनके साथ स्थानीय अंचल पदाधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल रहेंगे. इनके अलावा थानाध्यक्ष, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर भी छापेमारी दल में शामिल होंगे.
‘प्रभात खबर’ ने अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम की खबर को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके पहले कुचायकोट में मुन्ना भाइयों के अस्पताल की लाइव कर खुलासा किया था. खबर छपने के बाद सिविल सर्जन ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने के लिए टीम गठित किया है. सीएस डॉ अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि बैकुंठपुर, बरौली, मांझा, थावे, भोरे, मीरगंज समेत सभी प्रखंडों में जांच करने के लिए टीम का गठन किया गया है.
‘प्रभात खबर’ ने अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम की खबर को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद सिविल सर्जन ने इनकी जांच कर कार्रवाई करने के लिए डॉक्टरों की टीम बनायी है़
