गोपालगंज : दहेज मुक्त माहौल से ही समाज में बदलाव आयेगा. इसके लिए व्यापक स्तर पर लोगों में जागरूकता की जरूरत है. कला जत्था की टीम को ईमानदारी पूर्वक अपने नाट्य और संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करना होगा. अधिकारियों को लगातार इसकी मॉनीटरिंग करनी होगी. डीएम के आदेश के तहत प्रभार आवंटन में फेरबदल को लेकर डीपीओ योजना एवं लेखा धनंजय कुमार पासवान ने डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सह साक्षरता के पद पर प्रभार ग्रहण किया. इसके बाद उन्होंने माध्यमिक शिक्षा तथा साक्षरता से संबंधित बिंदुओं पर संबंधित कर्मियों से वार्ता की एवं बिंदुवार समीक्षा की.
दहेज उन्मूलन से बदलेगा समाज, निभाएं जिम्मेदारी
गोपालगंज : दहेज मुक्त माहौल से ही समाज में बदलाव आयेगा. इसके लिए व्यापक स्तर पर लोगों में जागरूकता की जरूरत है. कला जत्था की टीम को ईमानदारी पूर्वक अपने नाट्य और संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करना होगा. अधिकारियों को लगातार इसकी मॉनीटरिंग करनी होगी. डीएम के आदेश के तहत प्रभार आवंटन […]

विदित हो कि कला जत्था की टीम द्वारा जिले की 234 पंचायतों में बाल विवाह पर रोक, दहेज उन्मूलन व नशा मुक्ति को सफल बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर पंकज कुमार, धनंजय कुमार, रजनीकांत, रणवीर सिंह, ललिता कुमारी, मनीष कुमार, शिव नंद तिवारी, अमित कुमार, सुमन कुमार, चंदन कुमार, अनु वर्मा, अशोक ठाकुर व मुखदेव महतो आदि थे.