ट्रैक्टर से कुचल कर छात्र की मौत

कलश शोभायात्रा में शामिल था छह वर्षीय छात्र बरौली थाने के सुरवल के पास हुआ हादसा बरौली : बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव के पास रविवार को कलश शोभायात्रा में शामिल छह वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी. मौत के बाद कलश शोभायात्रा में कोहराम मच गया. मृतक छात्र बरौली थाना […]

कलश शोभायात्रा में शामिल था छह वर्षीय छात्र
बरौली थाने के सुरवल के पास हुआ हादसा
बरौली : बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव के पास रविवार को कलश शोभायात्रा में शामिल छह वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी. मौत के बाद कलश शोभायात्रा में कोहराम मच गया.
मृतक छात्र बरौली थाना क्षेत्र के जाफर टोला निवासी मनिरका प्रसाद महतो का इकलौता पुत्र अनूप कुमार था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जाफर टोला से सुरवल होते हुए रतनसराय के पास धमकी नदी के तट पर कलश शोभायात्रा जा रही थी.
अनूप कुमार ट्रैक्टर पर बैठा था. सुरवल गांव के पास पहुंचते ही अनूप ट्रैक्टर से अचानक गिर गया, जिससे ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गयी. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने अनूप को इलाज के लिए पीएचसी में ले गये, जहां डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस ने कहा कि मामले में लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है.
गोद में घायल छात्र को लेकर दौड़ते रहे ग्रामीण : सुरवल गांव के पास जब हादसा हुआ, तो घायल छात्र अनूप कुमार को अस्पताल लेकर जाने के लिए कोई वाहन नहीं था. कलश शोभायात्रा में शामिल लोगों ने गोद में बैठाकर बाइक से अस्पताल में लेकर पहुंचे थे. पीएचसी में डॉक्टर ने मृत होने की बात बतायी, तो गोद में ही शव को लेकर भागने लगे. दरअसल छात्र के मौत की खबर अस्पताल जाने के बाद परिजनों को भी नहीं थी. करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों को हादसे की खबर मिली.
तीन बहनों में इकलौता भाई था अनूप : अनूप कुमार तीन बहनों में सबसे छोटा था. मनिरका प्रसाद महतो की तीन बेटियां हैं. बहनों की मन्नत पर अनूप कुमार हुआ था. इकलौते भाई की मौत होने से बहने बेसुध पड़ी थीं. वहीं, मृतक छात्र की मां रो-रो कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी. बेटे को खोने की गम में जाफर टोला के ग्रामीण भी मायूस थे.
पिता ने दर्ज करायी चालक पर प्राथमिकी : हादसे के बाद मृतक छात्र के पिता मनिरका प्रसाद महतो ने बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. पिता ने अनूप कुमार की मौत को ट्रैक्टर चालक की लापरवाही बताया है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि चालक की लापरवाही से अनूप कुमार की मौत हुई है. वहीं, हादसे के बाद बरौली थाने की पुलिस शुरू कर दी है.
कलश शोभायात्रा से मायूस होकर लौटीं महिलाएं : छात्र की मौत की खबर उस समय नहीं दी गयी. महिलाओं को अनूप कुमार के बारे में घायल होने की बात बतायी गयी. हालांकि, जब मौत होने की खबर मिली, तो श्रद्धालु मायूस हो गये. कई महिलाएं व युवतियां वापस लौट आयीं. हादसे के बाद जाफर टोला में मृतक छात्र को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >