बिहार : दरौली के युवक की सऊदी में मौत, दो माह बाद आया शव

दरौली : सरहरवा पंचायत के पुनक सहजनिया पकड़ी हरिजन बस्ती गांव निवासी रामायण राम के पुत्र की मौत सऊदी अरब के दमाम में दुबैल गल्फ कंपनी में कार्य करने के दौरान मौत हो गयी. इसकी जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब शनिवार को पटना हवाई अड्डे से मृत युवक के घर सऊदी से आये […]

दरौली : सरहरवा पंचायत के पुनक सहजनिया पकड़ी हरिजन बस्ती गांव निवासी रामायण राम के पुत्र की मौत सऊदी अरब के दमाम में दुबैल गल्फ कंपनी में कार्य करने के दौरान मौत हो गयी. इसकी जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब शनिवार को पटना हवाई अड्डे से मृत युवक के घर सऊदी से आये किसी व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी. उनके होश उड़ गये.
इसके बाद रामायण राम परिजनों के साथ पटना के लिए रवाना हो गये. वहां जाने पर सऊदी से आये युवक आनन-फानन में पिता से रिसीव करा कर शव को सौंप कर निकल गये. इस संबंध में शोकाकुल पिता रामायण राम ने बताया कि मेरा पुत्र रमेश राम 38 वर्ष दो वर्ष पहले सऊदी के दमाम स्थित गल्फ स्टील कंपनी में कमाने के लिए गया था.
वह दो महीना पहले ही आनेवाला था.
जानकारी के मुताबिक रमेश की दो माह पहले ही कंपनी में काम करने के दौरान मृत्यु हो गयी थी. इसकी जानकारी किसी हो नहीं थी. इधर, मृत रमेश की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. सभी परिजन सहित दो पुत्र आकाश व विजय के साथ पुत्री बेबी कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >