छठ पर्व पर बाजार हुआ गुलजार

गोपालगंज : छठ महापर्व को लेकर हर कोई आस्था के सैलाब में डुबकी लगा रहा है. घर से लेकर बाजारों तक इस महापर्व की महिमा का हर कोई दर्शन कर रहा है. छठ को लेकर बाजारों में जो रौनक देखने को मिल रही है. उसने इस पर्व की महानता को सिद्ध कर दिया है. खरना […]

गोपालगंज : छठ महापर्व को लेकर हर कोई आस्था के सैलाब में डुबकी लगा रहा है. घर से लेकर बाजारों तक इस महापर्व की महिमा का हर कोई दर्शन कर रहा है. छठ को लेकर बाजारों में जो रौनक देखने को मिल रही है. उसने इस पर्व की महानता को सिद्ध कर दिया है. खरना के दिन जिले के प्रायः सभी बाजारों में रौनक देखने को मिली.

ईख, नारियल, केले के घवद, कलसुप, सेब, संतरा, मूली, अदरक, गागल की खरीदारी श्रद्धालुओं ने शुरू कर दी है. महापर्व के अवसर पर जिले में इस बार 10 करोड़ से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है. शहर के थाना चौक, मौनिया चौक, पुरानी रोड, स्टेशन रोड में सजी पूजन सामग्री, ढाका-दउरा, कोशी, नारियल आदि की दुकानें

इस महापर्व का गुणगान कर रही हैं. शहर के अलावा जिले की सभी प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गयी. सूर्यषष्ठी व्रत को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. पारंपरिक गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो चुका है. आस्था और भक्ति के बीच महापर्व न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए मन्नतों का पर्व है, बल्कि यह पर्व चार दिनों के लिए ही सही, 10 हजार लोगों के लिए रोजगार बन गया है.

पर्व में पूजन सामग्री बेचने में 10 हजार ऐसे लोग प्रतिवर्ष लग जाते हैं, जो सामान्य दिनों में रोजगार नहीं करते. कर्ज लेकर ऐसे बेरोजगारों ने अपनी अपनी दुकानें सजायी हैं. कोई फल तो ईख बेच रहा है. किसी ने नारियल की दुकान खोली है तो किसी ने ढाका दउरा की. दुकानदार हरेश कुमार बताता है कि चार दिनों के लिए ही सही, छठ मइया की कृपा से एक माह तक का खर्च निकल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >