सावधान! शहर में हर ओर घूम रही हैं लुटेरी सुंदरियां

युवकों को फंसा कर घर में पनाह देने की बात करती हैं गोपालगंज : सावधान! शहर में दो सुंदर युवतियां घूम रही हैं. ये दोनों शहर के युवकों को फंसा कर घर में पनाह देने की बात करती हैं. अगर युवक उनके जाल में फंस गये, तो युवतियां रात भर में उसके घर की सफाई […]

युवकों को फंसा कर घर में पनाह देने की बात करती हैं

गोपालगंज : सावधान! शहर में दो सुंदर युवतियां घूम रही हैं. ये दोनों शहर के युवकों को फंसा कर घर में पनाह देने की बात करती हैं. अगर युवक उनके जाल में फंस गये, तो युवतियां रात भर में उसके घर की सफाई कर फरार हो जायेंगी. दोनों युवतियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी से भी फटाफट बात कर लेती हैं. इन युवतियों के जाल में अबतक चार युवा भी फंस चुके हैं. हालांकि लोक-लाज के डर से पुलिस के पास शिकायत नहीं की गयी है. राजेंद्रनगर और बंजारी मुहल्ले में पिछले सप्ताह युवतियों ने डेरा डाला था. युवकों को फंसा कर रात में पनाह देने के नाम पर रुकी और घर का पूरा माल उड़ा ले गयी. हालांकि युवकों ने थाने में शिकायत नहीं दर्ज करायी.
युवतियों के पास है बेहोश करने का स्प्रे : युवतियां अपने साथ बैग लेकर चलती हैं. इसमें कई सामान हैं. बैग देख कर लोग समझते हैं कि युवतियां बाहर से आ रही होंगी. इन युवतियों के पास बेहोश करने का स्प्रे, ताला तोड़ने का औजार सहित कई सामान हैं, जिसके सहारे ये चोरी को अंजाम देकर रात में ही फरार हो जाती हैं. युवतियां रात के साढ़े 10 बजे किसी भी चौक पर चली जाती हैं. इसके पास किसी दुकान के पास जाकर कहती हैं, दूर से आ रही हूं. भाड़े के लिए पैसे कम हैं,
कहीं ठहरने की व्यवस्था करा दें. इतना ही नहीं, अगर दुकानदार कहते हैं कि कहां रखवा दें तो युवतियां कहती हैं कि भाड़े की व्यवस्था करा दें. इस पर भी मना करने पर दुकानदार को कहती हैं कि कम-से-कम एक बोतल पानी तो पिला दें. परेशान दुकानदार पानी देकर किसी तरह बला टालता है. दोनों युवतियां पहले युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, युवक इनके ओर आकर्षित भी हो जाते हैं.
दोस्ती से प्यार, फिर था किया कत्ल : पिछले वर्ष मीरगंज शहर में ऐसी ही सुंदर युवती घूम रही थी. उसने मीरगंज के मोबाइल व्यवसायी अमर केसरी को अपने जाल में फंसा कर दोस्ती की. इसके बाद उसने युवक का सारा सामान घर से लूट लिया. बाद में यूपी ले जाकर उसकी हत्या कर दी गयी. यूपी के कुशीनगर जिले के एसपी की जांच के बाद युवती को थावे थाने के खान टोला से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
क्या कहते हैं डीएसपी
शहर में इस तरह की शिकायत अबतक नहीं मिली है. लेकिन, इस तरह की बात है तो महिला पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर अकेले मिलनेवाली युवतियों से पूछताछ कर कार्रवाई करेगी.
विभाष कुमार, डीएसपी, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >