जिलािधकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

गोपालगंज : डीएम रा ने शहर के छठ घाटों का निरीक्षण कर नगर पर्षद को आवश्यक निर्देश दिये. गौरतलब है कि शहर की छठ घाटों की सफाई एक सप्ताह पूर्व से की जा रही है. शनिवार को डीएम ने हजियापुर, वीएम फील्ड, हलखोरी साह के पोखरा स्थित छठ घाटों का मुआयना किया. इस दौरान डीएम […]

गोपालगंज : डीएम रा ने शहर के छठ घाटों का निरीक्षण कर नगर पर्षद को आवश्यक निर्देश दिये. गौरतलब है कि शहर की छठ घाटों की सफाई एक सप्ताह पूर्व से की जा रही है. शनिवार को डीएम ने हजियापुर, वीएम फील्ड, हलखोरी साह के पोखरा स्थित छठ घाटों का मुआयना किया.

इस दौरान डीएम ने हलखोरी साह के पोखरा स्थित छठ घाट पर बैरिकेडिंग कराने निर्देश दिया. यहां छठ घाट के पास का पोखरा खतरानाक स्थिति में है. उन्होंने सभी घाटों पर पानी, लाइट, टेंट एवं अन्य सुविधाओं को बहाल करने का आवश्यक निर्देश दिया. नप के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष संजू देवी, बीडीओ, सीओ, बिजली विभाग के जेई, बब्लू पांडेय एवं पार्षद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >