बैकुंठपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. दिघवा दुबौली सहित कई प्रमुख चौक-बाजारों में छठ पूजा की सामग्री की बिक्री शुरू हो गयी है. दउरा, सुपली, आलता के पात, नारियल, ईख, नीबू, मूली, बोरी, आदी, सुथनी सहित अन्य सामग्री से बाजार पट गया है. नहाये-खाये के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान 24 अक्तूबर से शुरू हो रहा है.
24 अक्तूबर को नहाये-खाये करने के बाद छठ व्रती 25 अक्तूबर को निर्जला उपवास रख कर रात में प्रसाद ग्रहण करेंगे. 26 अक्तूूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पण किया जायेगा. 27 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पण करने के बाद छठ व्रती पारण करेंगे. चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है. कपड़े से लेकर फल और छठ सामग्री की खरीदारी में लोग जुट गये हैं.
