अभी एक सप्ताह तक सतायेगा दिन का तापमान, रात में राहत

गोपालगंज : हवा बदलने से तापमान बढ़ गया है. सोमवार को उत्तर-पूर्वी हवा बदल कर दक्षिणी-पूर्वी हवा होने के कारण तेज धूप व ऊमस दोनों बढ़ गये. पारा चढ़ कर सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया. मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस […]

गोपालगंज : हवा बदलने से तापमान बढ़ गया है. सोमवार को उत्तर-पूर्वी हवा बदल कर दक्षिणी-पूर्वी हवा होने के कारण तेज धूप व ऊमस दोनों बढ़ गये. पारा चढ़ कर सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया. मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में तापमान गिरने की आस में बैठे शहरवासियों को फिर तेज गर्मी सताने लगी है. बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है.

बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सोमवार को समय चढ़ने के साथ धूप और तेज हुई तो राहगीरों की हिम्मत जवाब देने लगी. गर्मी के साथ ऊमस ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी.

मौसम वैज्ञानिक डाॅ एसएन पांडेय बताते हैं कि 10 अक्तूबर तक दिन का तापमान अधिक व रात का तापमान सामान्य रहेगा. मौसम का रुख बीच में बदलेगा. हवा के झोकों के साथ बूंदाबांदी की संभावना ये हवाएं बना रही हैं. दक्षिण पूर्वी हवा चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. हवा में तेजी आयी, तो कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >