गोपालगंज : अगर बैंकों से जरूरी लेन-देन करना हो गुरुवार यानी 28 सितंबर तक कर लें. अगले शुक्रवार से सोमवार तक बैंक बंद रहेंगे. इस बंदी के दौरान हो सकता है कि एटीएम में कैश की किल्लत हो जाये.
इस बार 29 और 30 सितंबर को दशहरा की छुट्टी है. एक अक्तूबर रविवार और दो अक्तूबर को गांधी जयंती को ले बैंक बंद रहेंगे.
हालांकि आप ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट का सहारा ले सकते हैं. हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी, ताकि लोगों को पैसों की दिक्कत का सामना न करना पड़े.
