आपूर्ति ठप, 35 हजार उपभोक्ता अंधेरे में

बिजली संकट. हजियापुर पावर सब स्टेशन के 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में आयी खराबी गोपालगंज : हजियापुर पावर सब स्टेशन के 10 एमवीए के पावर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के कारण शहर में बिजली का संकट उत्पन्न हो गया है. बिजली विभाग ने रोटेशन में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने का दावा किया है. पावर […]

बिजली संकट. हजियापुर पावर सब स्टेशन के 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में आयी खराबी

गोपालगंज : हजियापुर पावर सब स्टेशन के 10 एमवीए के पावर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के कारण शहर में बिजली का संकट उत्पन्न हो गया है. बिजली विभाग ने रोटेशन में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने का दावा किया है. पावर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से थावे, जादोपुर तथा शहर का फीडर वन जहां ज्यादा प्रभावित होगा, वहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली कम मिलेगी. इधर विभाग इसको ठीक कराने के लिए बेचैन है. बताया गया है कि शनिवार की अहले सुबह
चार बजे हजियापुर पावर सब स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में अचानक खराबी आ गयी. इसके कारण सप्लाई बंद हो गयी. कार्यपालक अभियंता ने स्वयं जाकर खराब ट्रांसफाॅर्मर की जांच की. उम्मीद जतायी गयी है कि ट्रांसफाॅर्मर पूरी तरह से खराब हो गया है. ऐसे में उपभोक्ताओं को कम बिजली मिलने की संभावना है. इससे 35 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
विभाग ने रोटेशन में सप्लाई का किया दावा, थावे, जादोपुर सहित शहर के फीडर वन व फोर होंगे प्रभावित
एक साल पहले लगा था पावर ट्रांसफाॅर्मर
हजियापुर पावर सब स्टेशन में 10 एमवीए का पावर ट्रांसफाॅर्मर एक साल पूर्व बदला गया था. उस समय आग लगने के कारण पूर्व से लगा ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया था. उसके बाद नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था, जो शनिवार की सुबह खराब हो गया. इसे ठीक कराने का अब तक का विभाग का प्रयास विफल है.
मांगा गया नये ट्रांसफॉर्मर का एलॉटमेंट
शहर में बिजली आपूर्ति के लिए रोटेशन में व्यवस्था की गयी है. यह मंगलवार तक जारी रहेगा. नये ट्रांसफाॅर्मर के एलॉटमेंट के लिए बात की गयी है. एक से दो दिनों में व्यवस्था ठीक करा ली जायेगी. इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी है.
सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, गोपालगंज.
थावे. पिछले कई महीनों से बन कर तैयार जगमलवा पावर सब स्टेशन जल्द चालू होगा. रेलवे क्रॉसिंग पर तार गुजारने की अनुमति अब मिल गयी है. शुक्रवार से यह काम शुरू भी हो गया है.
इससे पहले रेलवे द्वारा अनुमति नहीं मिलने से काम रुका हुआ था और पावर सब स्टेशन बनने के बाद भी उसे चालू नहीं किया जा रहा था. थावे के बिजली जेई विमलेश भारती ने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग पर तार गुजारने की अनुमति रेलवे से मिल गयी है. एक सप्ताह के अंदर ही काम पूरा कर जगमलवा पावर सब स्टेशन को चालू कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. इस पावर सब स्टेशन में कुल छह फीडर बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >