थावे : दशहरा, दीपावली व छठ को लेकर रेलवे ने थावे रूट से कोलकाता, रामनगर व दिल्ली तक की यात्रा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों को सुविधा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर से हावड़ा के बीच गोरखपुर होते हुए एक जोड़ी साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05007 रामनगर स्टेशन से 22 व 29 सितंबर और छह, 13,20,27 अक्तूबर व तीन नवंबर को चलेगी
और हावड़ा जायेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 05008 हावड़ा स्टेशन से 24 सितंबर, एक, आठ , 15, 22 ,29 अक्तूबर और पांच नवंबर को खुलेगी और रामनगर जायेगी. दोनों गाड़ियां थावे व गोरखपुर होकर गुजरेंगीं. गाड़ी संख्या 05007 रामनगर से अपराह्न पांच बजकर 55 मिनट पर खुलेगी और उसके दूसरे दिन थावे में दोपहर के 12.25 बजे पहुंचेगी और उसके अलगे दिन सुबह सात बजकर 10 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी. वहीं , गाड़ी संख्या 05008 हावड़ा से सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर खुलेगी और थावे में रात्रि के 10 बजकर 27 मिनट पर पहुंचेगी और उसके अगले दिन अपराह्न चार बज कर 45 मिनट पर रामनगर पहुंचेगी.
