मांझा में भाई-बहन की हत्या का प्रयास
मांझा : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोईनी गांव में कुछ लोगों ने ओसीहर महतो के परिवार पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट की. मारपीट के बाद दो मासूम बच्चों की हत्या की कोशिश की गयी. पीड़ित बच्चों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझा में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में […]
मांझा : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोईनी गांव में कुछ लोगों ने ओसीहर महतो के परिवार पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट की. मारपीट के बाद दो मासूम बच्चों की हत्या की कोशिश की गयी. पीड़ित बच्चों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझा में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने बताया कि ओसीहर महतो के घर पर गांव के ही कुछ लोग आ गये. इस दौरान उन लोगों ने महिला और उसके पिता को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के बाद ओसीहर के पांच साल के पुत्र व सात साल की बेटी को अगवा कर बोरे में बांध दिया गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों की हत्या करने के लिए आरोपित ले जा रहे थे. तबतक आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बचा लिया गया. हालत बिगड़ने पर उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया.
इस मामले में नन्हें महतो, जीउत महतो सहित चार लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष राजरूप राय ने कहा कि मामले में प्राथमिकी की गयी है.
आपसी विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने करायी प्राथमिकी
सिधवलिया. सलेमपुर बखरी मोड़ पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें तीन लोग घायल भी हो गये. एक पक्ष की ओर से मुन्ना कुमार यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें हदीश मियां, इस्लाम मियां, इशमहम्मद मियां, कासिम मियां, जाकिर मियां, मेहरून खातून, कुतुब तारा तथा अजबुन नेशा को आरोपित बनाया है. इन पर लाठी-डंडे से प्रहार करने, सोने की चेन छीनने व पॉकेट से रुपये निकालने का आरोप लगाया गया है.
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हसनपुर गांव की नेशा खातून ने सुरेंद्र यादव, अमरजीत यादव, मनोज यादव, हरिहर यादव, लालबहादुर यादव, सुदर्शन यादव व बीरेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.