साहस : शराबी पति को पत्नी ने भेजवाया जेल

कुचायकोट : कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में एक शराबी को तब महंगा पड़ गया जब उसकी पत्नी ने उसे पुलिस बुला कर उसे जेल भेजवा दिया. बताया जाता है कि करमैनी गांव की मैना देवी अपने पति मनु तिवारी से काफी त्रस्त रहती थी. उसका पति शराब पीकर आये दिन मारपीट करता था. […]

कुचायकोट : कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में एक शराबी को तब महंगा पड़ गया जब उसकी पत्नी ने उसे पुलिस बुला कर उसे जेल भेजवा दिया. बताया जाता है कि करमैनी गांव की मैना देवी अपने पति मनु तिवारी से काफी त्रस्त रहती थी. उसका पति शराब पीकर आये दिन मारपीट करता था. उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी मनु तिवारी मंगलवार को अपनी ससुराल में करमैनी पहुंचा था, जहां उसने शराब पीने के लिए अपनी सास के जेवर की चोरी कर बेच दिया था. विरोध करने पर मारपीट करता था. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि उक्त महिला की शिकायत पर आरोपित शराबी को जेल भेज दिया गया है.
जिंदगी बर्बाद होते देख मैना ने उठाया कदम : दरअसल रोज-रोज पति के शराब पीने से तंग और उसकी जिंदगी बर्बाद होते देख मैना देवी ने आखिरकार मुख्यमंत्री के कहे अनुसार पुलिस को ही इत्तला करने का रास्ता चुना और कुचायकोट थाने की पुलिस को देवर के साथ मिल कर मनु तिवारी को पकड़वा दिया. पुलिस ने उसे मेडिकल करवा कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >