अब अवकाश के दिनों में करना पड़ेगा कार्य

गोपालगंज : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों ने 19 अप्रैल से आठ मई, 2017 तक हड़ताल की थी. निदेशक प्राथमिक शिक्षा के निर्देश के आलोक में हड़ताल अवधि की भरपाई के लिए अवकाश के दिनों में कार्य लिये जाने हेतु डीपीओ स्थापना संजय कुमार […]

गोपालगंज : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों ने 19 अप्रैल से आठ मई, 2017 तक हड़ताल की थी.

निदेशक प्राथमिक शिक्षा के निर्देश के आलोक में हड़ताल अवधि की भरपाई के लिए अवकाश के दिनों में कार्य लिये जाने हेतु डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने पत्र निर्गत किया है. हड़ताली शिक्षकों से हड़ताल अवधि के समंजन के लिए उनसे अवकाश के दिनों में कार्य लिया जायेगा. डीपीओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही समंजन उपरांत सभी हड़ताली शिक्षकों द्वारा निर्धारित तालिका के अनुसार समंजन किया जा चुका है, के आशय का प्रमाण पत्र डीपीओ स्थापना को उपलब्ध करायेंगे.
माह का नाम हिंदी विद्यालय में समंजन की तिथि उर्दू विद्यालय में समंजन की तिथि
सितंबर 2017 10,17,24 8,15,22,29
अक्तूबर 2017 01,08,15,22,29 06,13,20,27
नवंबर 2017 05,12,19,26 03,10,17,24
दिसंबर 2017 03,10,17,24 01,08,15,22
कुल- 16 दिन 16 दिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >