मास्टर माइंड गिरफ्तार

कार्रवाई. छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच का छापा,पािकस्तान से जुड़ रहे हैं तार मांझा : छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को साइबर अपराधियों के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया. मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव से नसरुद्दीन आलम के पुत्र जियाउल हक को गिरफ्तार किया गया. बिहार की अलग-अलग जगहों से कुल 12 साइबर अपराधियों […]

कार्रवाई. छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच का छापा,पािकस्तान से जुड़ रहे हैं तार

मांझा : छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को साइबर अपराधियों के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया. मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव से नसरुद्दीन आलम के पुत्र जियाउल हक को गिरफ्तार किया गया. बिहार की अलग-अलग जगहों से कुल 12 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होने के बाद हड़कंप मच गया है. साइबर अपराधियों के पास से विभिन्न बैंकों के 250 से अधिक एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं. गोपालगंज में साइबर अपराधियों के विरुद्ध
अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. क्राइम ब्रांच के एएसआइ वीरेंद्र चंद्रकर ने बताया कि राजगड़ गांव के कोतवाली थाने में महिला ने साइबर क्राइम का शिकार होने पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के साथ बैंक खाता की गोपनीय जानकारी लेने के बाद रुपये की निकासी की गयी. इस तरह के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब 20 करोड़ रुपये की निकासी विभिन्न खाता धारकों के अकाउंट से की गयी . इतना ही नहीं पाकिस्तान के नंबर से महिला और अन्य पीड़ितों को कॉल करके धमकी दी जा रही थी. इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की थी. वहीं, सीवान जिले से सोनू खान व इकबाल खान को गिरफ्तार किया गया.
कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में हुआ पेश : मांझा थाना क्षेत्र के पथरा से जियाउल की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया. कार्रवाई के दौरान मांझा की पुलिस भी मौजूद रही. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
सात दिनों से रेकी कर रही थी पुलिस : क्राइम ब्रांच की पुलिस पिछले सात दिनों से बिहार की अलग-अलग जगहों पर रेकी कर रही थी. साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों की तलाश में रेकी करने के बाद छापेमारी की गयी. उधर, ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >