ट्रेन में नशा खिलाकर 93 हजार लूटे

गोपालगंज : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-भटनी रेलखंड पर नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने कपड़ा कंपनी में काम करनेवाले कर्मी को नशा खिलाकर 93 हजार रुपये लूट लिये. शुक्रवार की सुबह हथुआ जंकशन पर बेहोशी की हालत में ट्रेन से उसे उतारा गया. पीड़ित परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फुलवरिया थाना […]

गोपालगंज : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-भटनी रेलखंड पर नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने कपड़ा कंपनी में काम करनेवाले कर्मी को नशा खिलाकर 93 हजार रुपये लूट लिये. शुक्रवार की सुबह हथुआ जंकशन पर बेहोशी की हालत में ट्रेन से उसे उतारा गया. पीड़ित परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर पकड़ी गांव निवासी सुरेश गुप्ता के परिजनों ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति से कर्ज में रुपये लिये थे. कर्ज का पैसा चुकाने के लिए गुजरात के सूरत से 93 हजार रुपये लेकर छपरा जंकशन पर पहुंचे. परिजनों को छपरा पहुंचने की सूचना देने के बाद पैसेंजर ट्रेन से फुलवरिया जा रहे थे. इसी बीच नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने चाय में नशा मिलाकर पिला दिया. हथुआ जंकशन पर आने से पहले ही रुपये और मोबाइल को लूट लिया. पीड़ित परिजनों ने इस मामले में रेल पुलिस को सूचना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >