बकरीद कल, दरगाह शरीफ में 7.30 बजे नमाज

गोपालगंज : कुर्बानी का त्योहार बकरीद शनिवार को मनाया जायेगा. शहर के दरगाह शरीफ में सुबह 7.30 बजे नमाज अदा की जायेगी. बड़ी बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज होगी. नमाज को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. पुलिस के साथ दंडाधिकारी व मजिस्ट्रेट को संवेदनशील […]

गोपालगंज : कुर्बानी का त्योहार बकरीद शनिवार को मनाया जायेगा. शहर के दरगाह शरीफ में सुबह 7.30 बजे नमाज अदा की जायेगी. बड़ी बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज होगी. नमाज को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है.

पुलिस के साथ दंडाधिकारी व मजिस्ट्रेट को संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है. जिले के सभी थानाें में शांति समिति की बैठक में बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी है. कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात होंगे. मीरगंज में बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशासन को अलर्ट जारी कर दिया गया है. असामाजिक तत्वों पर निगरानी व सुरक्षा को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. त्योहार को लेकर गुरुवार को बाजार में भीड़ देखी गयी. बाजार में चहल-पहल शुरू हो गयी है.
बकरीद को लेकर जिले में बढ़ायी गयी चौकसी
कुर्बानी पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है. यह इस्लाम का अहम हिस्सा है. बकरीद का त्योहार अल्लाह के नजदीक आने का सबसे अच्छा जरिया है. कुर्बानी हर साहब-ए-माल अर्थात जिनके पास साढ़े बावन तोला चांदी या साढ़े सात तोला सोना या इसके मूल्य के बराबर माल हो, उस पर वाजिब है. कुर्बानी वाले जानवर के शरीर पर जितने बाल होते हैं, उसके बराबर पुण्य होता है. कुर्बानी के जानवर का स्वस्थ होना जरूरी है. कुर्बानी के मांस को तीन हिस्सा करके एक हिस्सा खुद या अपने परिजनों को खिलाना चाहिए, दूसरा हिस्सा दोस्त व तीसरा हिस्सा गरीब-मिसकीन के बीच बांटना बेहतर है.
नमाज का समय
दरगाह शरीफ, गोपालगंज 7.30 बजे (सुबह)
जामा मस्जिद, बड़ी बाजार 8.00 बजे
जामा मस्जिद, दानापुर 8.00 बजे
केशोपुर दरगाह शरीफ 8.00 बजे
कुचायकोट बथना ईदगाह 8.30 बजे
अमवां विजयीपुर ईदगाह 8.00 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >