गोपालगंज : कर्नाटक से कमा कर घर लौट रहे युवक को युवक को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिला कर लूटपाट की. गुरुवार की सुबह बेहोशी की हालत में उसे राजेंद्र बस स्टैंड में पाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पीड़ित यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित युवक उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरानारायणपुर गांव के निवासी क्यामुद्दीन मियां का पुत्र 21 वर्षीय सहजाद आलम
कर्नाटक से गोरखपुर आया था. गोरखपुर से बस से घर आने के दौरान रात में राजेंद्र बस स्टैंड पर तीन युवक पहुंचे और उसे चाय में नशे की गोली मिला कर पिला दी. बेहोश होने पर पांच हजार रुपये, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया. उधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर जांच शुरू कर दी है.
