अंतिम सांस गिन रहे युवक को किसी ने नहीं पहुंचाया अस्पताल

बैकुंठपुर : दुबौली-छपिया सड़क के किनारे मानवता शर्मसार होती देखी जा रही है. अचेत पड़ा युवक जिंदगी की अंतिम सांस गिन रहा है. आने-जानेवाले तमाशबीन बने हैं. उसे अस्पताल तक पहुंचाने की इंसानियत किसी में नहीं दिख रही है. 30 वर्षीय युवक सड़क के किनारे पड़ा है. वह सहायता के लिए दुआ की भीख मांग […]

बैकुंठपुर : दुबौली-छपिया सड़क के किनारे मानवता शर्मसार होती देखी जा रही है. अचेत पड़ा युवक जिंदगी की अंतिम सांस गिन रहा है. आने-जानेवाले तमाशबीन बने हैं. उसे अस्पताल तक पहुंचाने की इंसानियत किसी में नहीं दिख रही है. 30 वर्षीय युवक सड़क के किनारे पड़ा है. वह सहायता के लिए दुआ की भीख मांग रहा है.

बीमार युवक को तत्काल इलाज की जरूरत है. 16 घंटे के बाद भी उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचा जा सका है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. दिघवा दुबौली उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद ने बताया कि थाने ने को इसकी सूचना दी गयी है, लेकिन पुलिस भी उसकी खोज-खबर नहीं ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >