कटेया में राजेश बने अध्यक्ष,तो शैलेन्द्र चौबे उपाध्यक्ष

कटेया : कटेया नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी हथुआ अनुमंडल परिसर स्थित डीसीएलआर कार्यालय के न्याय कक्ष में हुआ. हथुआ डीसीएलआर सह कटेया नगर पंचायत निर्वाची पदाधिकारी नुरुल एन व पर्यवेक्षक सह छपरा वरीय उपसमाहर्ता आरके चौहान के नेतृत्व में हुए चुनाव में जहां राजेश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये. वहीं […]

कटेया : कटेया नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी हथुआ अनुमंडल परिसर स्थित डीसीएलआर कार्यालय के न्याय कक्ष में हुआ. हथुआ डीसीएलआर सह कटेया नगर पंचायत निर्वाची पदाधिकारी नुरुल एन व पर्यवेक्षक सह छपरा वरीय उपसमाहर्ता आरके चौहान के नेतृत्व में हुए चुनाव में जहां राजेश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष पद के हुए एकतरफा मुकाबले में शैलेंद्र चौबे ने रामप्रवेश चौबे को सात वोटों से हरा दिया. अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन राजेश कुमार द्वारा किया गया.
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कटेया वार्ड नंबर आठ के शैलेन्द्र चौबे तथा वार्ड नंबर एक के रामप्रवेश दुबे ने नामांकन दाखिल किया. उपाध्यक्ष पद के चुनाव में शैलेंद्र को जहां 10 वोट मिले,वहीं रामप्रवेश दुबे को मात्र तीन वोट ही मिले, जिससे शैलेंद्र ने सात वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया. इसके पूर्व कटेया नगर पंचायत के सभी 13 वार्ड पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.उसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >