बरौली : नगर पंचायत बरौली के अध्यक्ष का ताज जहां चंपा देवी के नाम हुआ, वहीं उपाध्यक्ष पद पर शिवनारायण साह ने एक बार फिर बाजी मार ली. शुक्रवार को नगर पंचायत बरौली के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव और परिणाम कार्य संपन्न हो गया.अध्यक्ष पद पर वार्ड संख्या आठ की पार्षद चंपा देवी जहां निर्विरोध चुनी गयीं, वहीं उपाध्यक्ष पद पर निवर्तमान उपाध्यक्ष एक बार फिर विजयी रहे.
उपाध्यक्ष पद के लिए शिवनारायण साह और मंजु देवी के बीच सीधी टक्कर रही, जिसमें शिवनारायण साह को 14 मत मिले, वहीं मंजु देवी को महज सात वोट मिले. चंपा देवी ने पहली बार जहां नगर पंचायत की राजनीति में कदम रखा है, वहीं शिवनारायण साह ने दोबारा उपाध्यक्ष के पद पर बाजी मारी है. फिलहाल चुनाव परिणाम आने के साथ ही बरौली में जश्न का माहौल छा गया.
