आसमान में बादलों का कब्जा, गरमी से राहत

गोपालगंज : मौसम के करवट लेने से प्री-मॉनसून का एहसास होने लगा है. आसमान में छाये बादल और पिछले तीन दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है. आसमान में बादलों के कब्जे से गरमी से राहत मिली है. हालांकि पूर्वी हवा के कारण ऊमस रही. मौसम विभाग की मानें, तो […]

गोपालगंज : मौसम के करवट लेने से प्री-मॉनसून का एहसास होने लगा है. आसमान में छाये बादल और पिछले तीन दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है. आसमान में बादलों के कब्जे से गरमी से राहत मिली है. हालांकि पूर्वी हवा के कारण ऊमस रही. मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को सामान्य से छह डिग्री अधिकतम तापमान रहा. अधिकतम तापमान 33.1 तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर बना रहा. सुबह से पूर्वी हवा पांच से सात किलो मीटर की रफ्तार पर चलती रही.

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें, तो लोकल लेवल पर माहौल बनने के चलते मौसम में बदलाव आया है. आनेवाले एक सप्ताह तक यह जारी रहेगा. बीच में धूप भी खिलेगी, लेकिन बादल रहने के चलते इसका बहुत ज्यादा असर नहीं रहेगा. रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. यह मौसम किसानों के लिए वरदान साबित होगा.
किसान बिचड़ा गिरा सकते हैं. मक्के की बोआई कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >