गोपालगंज : वैसे इंटरमीडिएट के छात्र व छात्राएं जो अपनी अपनी कॉपियों की स्क्रूटनी कराना चाह रहे हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड ने मौका दिया है. वे 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया 25 जून तक पूरी कर लेनी है. वहीं दूसरी तरफ वैसे परीक्षार्थी जो आइआइटी, नीट, मेडिकल के लिए उत्तीर्ण हो गये हैं, इंटरमीडिएट में अनुत्तीर्ण हो गये, उनकी स्क्रूटनी 15 जून तक पूरी कर लेनी है, जबकि बाकी की स्क्रूटनी का काम 25 जून तक पूरा कर लिया जायेगा.
स्क्रूटनी के लिए 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन होगा
गोपालगंज : वैसे इंटरमीडिएट के छात्र व छात्राएं जो अपनी अपनी कॉपियों की स्क्रूटनी कराना चाह रहे हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड ने मौका दिया है. वे 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया 25 जून तक पूरी कर लेनी है. वहीं दूसरी तरफ वैसे परीक्षार्थी जो आइआइटी, नीट, मेडिकल के […]

ऑनलाइन आवेदन डीइओ के मेल पर प्रतिदिन बोर्ड द्वारा भेजा जायेगा. इसके तहत विषयवार सूची होगी. डीइओ विभागीय निर्देश के आलोक में अपना काम करेंगे. स्कूटनी के लिये जिले में दो केंद्र बनाये जाने की संभावना है. इसको लेकर विभाग तैयारी में जुट गया है. यह बात बीइओ अशोक कुमार ने कही.