कटेया : कटेया प्रखंड को विजयीपुर से जोड़नेवाले मुख्य पथ के खस्ता हालात के विरुद्ध हियुवा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. पकहा बाजार में सुबह ही हियुवा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सड़क की खस्ता हालत के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को दोषी बताते हुए इसका शीघ्र निर्माण करने की मांग की. यह सड़क कटेया को भटनी से जोड़ने में काफी सहायक है तथा दूरी भी कम हो जाती है. साथ ही इस सड़क के किनारे बसे दो दर्जन गांवों की आबादी भी लाभान्वित होगी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक दीपू शुक्ला ने की, जबकि संचालन उत्कर्ष द्विवेदी ने किया.
सड़क निर्माण के लिए हियुवा ने दिया धरना
कटेया : कटेया प्रखंड को विजयीपुर से जोड़नेवाले मुख्य पथ के खस्ता हालात के विरुद्ध हियुवा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. पकहा बाजार में सुबह ही हियुवा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सड़क की खस्ता हालत के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को दोषी बताते हुए इसका शीघ्र निर्माण करने की मांग की. यह […]

मुख्य वक्ता कौशल किशोर सिंह एवं मुन्ना सिंह ने सड़क की बदहाली के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को दोषी बताते हुए उसे शीघ्र निर्माण करने की मांग की. मौके पर राजीव यादव, संजय पाठक, अमित कुमार और रजनी कांत हिंस संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.