ऊमस भरी गरमी से बिजली हुई बेहाल, घटी आपूर्ति

भीषण गरमी में बिजली की आंखमिचौनी जारी दिन भर परेशान रहे उपभोक्ता गोपालगंज : विगत दो दिनों से तापमान और उमस से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं बिजली भी लू की चपेट में है. पिछले दो दिनों से बिजली की आपूर्ति में भारी कमी आयी है. मंगलवार व बुधवार बिजली आपूर्ति में भारी कमी […]

भीषण गरमी में बिजली की आंखमिचौनी जारी

दिन भर परेशान रहे उपभोक्ता
गोपालगंज : विगत दो दिनों से तापमान और उमस से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं बिजली भी लू की चपेट में है. पिछले दो दिनों से बिजली की आपूर्ति में भारी कमी आयी है. मंगलवार व बुधवार बिजली आपूर्ति में भारी कमी रही. दिन में रुक-रुक कर बिजली का आना-जाना जहां जारी रहा, वहीं रात में बिजली न के बराबर रही.
इधर, गरमी के कारण शहरवासी जहां बेचैन रहे, वहीं देहात में भी हाल-बेहाल रहा. गरमी से बचने के पंखे, कूलर, एसी जैसे उपकरण शोभा की वस्तु बने रहे. गत चार दिनों में बिजली की उपलब्धता पर नजर डाली जाये, तो इसके घंटे में भारी कमी आयी है. विगत वर्ष के रिकार्ड देखें तो पिछले वर्ष भी गरमी के दिनों में बिजली का हाल बुरा रहा. ऐसे में उपभोक्ताओं में चर्चा है कि क्या गरमी में बिजली का यही हाल होगा.
एक नजर में बिजली की उपलब्धता
बिजली की उपलब्धता – 50 मेगावाट
बिजली की आवश्यकता – 85 मेगावाट
क्या कहता है विभाग
बिजली की आपूर्ति में कमी नहीं है. कभी-कभी आंधी के कारण तार टूटने से बाधा उत्पन्न हो रही है. जिसको जल्द ही ठीक करा लिया जा रहा है. विभाग का प्रयास है कि लोगों को यह सुविधा अधिक-से-अधिक मिले.
सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >