आठ मवेशियों की भी मौत, पसरा मातम

काफूर हो गयीं खुशियां, मातम में बदल गया उत्सवी माहौल : भोरे : उत्सवी माहौल में झूम रही महिलाओं की खुशियां अचानक काफूर हो गयीं, जब गैस रिसाव के कारण दुल्हन की चाची ही झुलस कर काल के गाल में समा गयी. बता दें कि भोरे थाने के बनकटा गांव निवासी नरेश चौहान की बेटी […]

काफूर हो गयीं खुशियां, मातम में बदल गया उत्सवी माहौल :

भोरे : उत्सवी माहौल में झूम रही महिलाओं की खुशियां अचानक काफूर हो गयीं, जब गैस रिसाव के कारण दुल्हन की चाची ही झुलस कर काल के गाल में समा गयी. बता दें कि भोरे थाने के बनकटा गांव निवासी नरेश चौहान की बेटी पूजा कुमारी की शादी पांच मई को होनी थी. बरात भी मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से पहुंच चुकी थी.
द्वारपूजा से लेकर कन्या निरीक्षण तक की रश्म पूरी हो चुकी थी. सिर्फ सात फेरे बाकी थे. तभी खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में हुए रिसाव से आग लग गयी. कोई कुछ समझ पाता, तब तक 10 घर जल कर राख हो चुके थे. इसी क्रम में दुल्हन पूजा की चाची रुमाली देवी, जो अब कन्यादान और पैर पखारने की तैयारी कर रही थी, वह पूरी तरह से झुलस गयी. उसे इलाज के लिए लोग भोरे ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >