कृषि गणना के कार्य में नहीं चलेगी कोताही

गोपालगंज : अब कृषि गणना के कार्यों में कोताही नहीं चलेगी. इसको लेकर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विंदेश्वर राम के द्वारा मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी जिसमें जिले के सभी अंचल निरीक्षक, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी मौजूद थे. मौजूद अधिकारियों से द्वितीय चरण की कृषि गणना की अद्यतन जानकारी ली गयी. […]

गोपालगंज : अब कृषि गणना के कार्यों में कोताही नहीं चलेगी. इसको लेकर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विंदेश्वर राम के द्वारा मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी जिसमें जिले के सभी अंचल निरीक्षक, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी मौजूद थे. मौजूद अधिकारियों से द्वितीय चरण की कृषि गणना की अद्यतन जानकारी ली गयी. उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की कृषि गणना में जिले के मात्र 20 फीसदी राजस्व गांवों का सर्वेक्षण किया जाना है.

इसको लेकर 1566 राजस्व गांवों में से 314 गांव सर्वेक्षण के लिए चिह्नित किये गये हैं. इन गांवों में सर्वेक्षण टीम जायेगी तथा किसानों से कृषि कार्य में लगाये जा रहे इंपुट की जानकारी लेगी. बैठक के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने अंचल निरीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि चयनित राजस्व गांवों की गणना हर हाल में जून के अंत तक पूरा करें एवं सर्वेक्षण रिपोर्ट से अवगत कराएं, ताकि सरकार को रिपोर्ट भेजी जा सके.

वहीं, रवि मौसम के विभिन्न फसलों की करायी गयी कटनी के प्रयोग की समीक्षा की गयी, जबकि वर्षा मापक यंत्र के कार्यों की समीक्षा की गयी. वहीं जन्म मृत्यु के समीक्षा के क्रम में उन्होंने बताया कि अब आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के द्वारा उप रजिस्ट्रार बनाया गया है. समीक्षा बैठक में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सुबास राम, कनीय सांख्यिकी सहायक सुनील गुप्ता, रिजवान अख्तर, प्रभात कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, विजेंद्र नारायण राय, श्रीकुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >