पटना से चोरी बोलेरो गोपालगंज से बरामद एक गिरफ्तार

गोपालगंज/पटना : पटना के बेऊर थाने के 70 फुट रोड से चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने गोपालगंज से बरामद कर लिया. पुलिस गाड़ी के साथ ही चोरी मामले में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार कर पटना ले आयी है. चोरी गयी बोलेरो में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से पटना पुलिस को गाड़ी बरामद […]

गोपालगंज/पटना : पटना के बेऊर थाने के 70 फुट रोड से चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने गोपालगंज से बरामद कर लिया. पुलिस गाड़ी के साथ ही चोरी मामले में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार कर पटना ले आयी है. चोरी गयी बोलेरो में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से पटना पुलिस को गाड़ी बरामद करने में सफलता मिली.

एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बेऊर के 70 फुट रोड में निदान हॉस्पिटल के सामने इन्वर्टर गोदाम के पास खड़ी बोलेरो BR 1GF / 7448 गत चार जून को चोरी चली गयी थी. इस मामले में बेऊर थाने में राजीवनगर निवासी विशुन कुमार पंसारी ने चोरी का मामला दर्ज कराया था. एसएसपी ने बताया कि वाहन मालिक ने बताया कि उनकी चोरी गयी बोलेरो पिकअप में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है. पुलिस को जीपीएस की मदद से गाड़ी बरामद करने में आसानी हो गयी.

उन्होंने बताया कि पुलिस को अनुसंधान के क्रम में पता चला कि 70 फुट रोड से चोरी गयी बोलेरो पिकअप गोपालगंज के बरौली थाने के कृष्णानगर में है. इसके बाद पुलिस टीम ने गोपालगंज के कृष्णानगर, बरौली से बोलेरो को बरामद करते हुए बरौली के ही मोहम्मदपुर निर्मल टोला निवासी मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस मनोज को इस मामले में पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >