ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

गया-मानपुर रेलखंड के अप लाइन पर शनिवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

गया जी. गया-मानपुर रेलखंड के अप लाइन पर शनिवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गया आरपीएफ-जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच की. मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग कर्बला के रहनेवाले मनीष कुमार के रूप में की गयी है. आसपास के लोगों ने बताया कि युवक सुबह से ही घर से निकल गया था. इसकी खोजबीन परिवार के लोग कर ही रहे थे कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गये. जिन्होंने लाश की पहचान की. इधर, घटनास्थल पर हो रही चर्चा के अनुसार, युवक की शादी तय हो चुकी थी. फिलहाल कोतवाली थाना और आरपीएफ की टीम इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि युवक की पहचान हो गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >