चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बुधवार को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गया जी़ ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बुधवार को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मौसा मोड़ के रहनेवाले साबिर के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गया जंक्शन पर विशेष अभियान के दौरान एक युवक को संदिग्धावस्था में बैठा देखा गया. पुलिस को देखने के बाद भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार के अलग-अलग पॉकेट से चोरी के दो मोबाइल बरामद किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >