चोरी के तीन मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी के तीन मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

संवाददाता, गया जी. आरपीएफ की टीम ने रविवार को एक विशेष अभियान चलाकर चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोडरमा के रहने वाले हेमनारायण पंडित के रूप की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे एक युवक को तेजी से भागते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए. गिरफ्तार युवक ने बताया कि ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल की है. पुलिस ने युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >