चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

संवाददाता, गया जी. आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान फतेहपुर प्रखंड के रहने वाले मोहन मिस्त्री के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधि व निगरानी के लिए प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान वन-बी के पास एक युवक को तेजी से भागते देखा गया. पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान जांच की गयी, तो युवक के पास से दो मोबाइल बरामद किये गये. मोबाइल का पासवर्ड खोलने को कहा गया, तो युवक ने कहा कि चोरी का मोबाइल है. पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर रेल थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि गया जंक्शन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर घूम-घूम कर यात्रियों का मोबाइल चोरी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >