विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संवाददाता, गया जी. आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड पर विशेष अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शुभम कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार युवक के पास से छह बोतल विदेशी शराब मिली है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक को तेजी से भागते देखा गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. बैग की जांच की गयी, तो उसमें से शराब बरामद हुई. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >