13.98 लीटर के साथ युवक गिरफ्तार

13.98 लीटर के साथ युवक गिरफ्तार

संवाददाता, गया जी. आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान जहानाबाद के रहले वाले रितेश कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म पर एक युवक को जाते देखा. वह रोकने पर तेजी से भागने लगा. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक के पास अलग-अलग ब्रांड की बोतल में 13.98 लीटर विदेशी शराब पायी गयी. युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >