गुरुआ में बूथ सशक्तीकरण पर कार्यशाला, 17 से सेवा अभियान

गुरुआ प्रखंड के कम्युनिटी हॉल भरौंधा में रविवार को एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजतन यादव ने की.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के कम्युनिटी हॉल भरौंधा में रविवार को एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजतन यादव ने की. इसमें बूथ व पंचायत अध्यक्षों समेत विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए. संचालन सचिन कौर व शुभम उपाध्याय ने किया. नेताओं ने बूथ सशक्तीकरण पर बल देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से रक्तदान, पौधारोपण और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम शुरू होंगे. यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा. मौके पर प्रखंड महामंत्री रवि रंजन कुमार उर्फ राजा बाबू राजू, रंजन कुमार, चंद्रशेखर, रामवृक्ष पासवान, मंटू सिंह, अंबुज सिंह, मृत्युंजय सिंह, मुन्ना कुमार, चंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >