महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, पति पर लगा आरोप

टेउसा-मानपुर सड़क पर सीढ़ सिवाला के निकट झाड़ियों से बरामद हुआ शव

टेउसा-मानपुर सड़क पर सीढ़ सिवाला के निकट झाड़ियों से बरामद हुआ शव फोटो-गया-अतरी-01- घटनास्थल पर लोगों की भीड़ प्रतिनिधि, अतरी टेउसा-मानपुर सड़क पर सीढ़ सिवाला के निकट सीढ़ गांव के 30 वर्षीय महिला रीना देवी का शव झाड़ियों से बरामद किया गया. इस संबंध में ग्रामीणों अपने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मृतका रीना देवी व पति श्याम ठाकुर में बराबर विवाद होता रहता था, जिसे लेकर गांव वालों ने दो बार पंचायती भी किया था. दो-चार दिन सब ठीक-ठाक चलता फिर वही विवाद शुरू हो जाता था. विवाद का मुख्य कारण श्याम ठाकुर की सौतेली मां से अवैध संबंध को लेकर था. कुछ वर्ष पहले श्याम ठाकुर के पिता की पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी अपने उम्र से आधे की लड़की से की थी. जिसे लेकर रीना देवी पति का विरोध करती थी. श्याम ठाकुर के दो बच्चे हैं. 10 साल का लड़का व सात साल की लड़की है. घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र सिंह के सामने बेटे ने बताया कि पापा दिवाली में एक पिस्तौल लाये थे. मंगलवार की शाम मां को पापा टेउसा बाजार लेकर गये थे. रात में पापा अकेले ही घर लौटे. मां के विषय में पूछने पर बताया कि तुम्हारी मां पीछे से आ रही है. लेकिन, मां नहीं आयी. फिर पापा रात में कहीं चले गये. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि रीना देवी के पिता इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बेकौर गांव के नागेश्वर ठाकुर ने अपने दामाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके पिता को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >