सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के सगाही बाजार में दो दिन पहले इ-रिक्शे की चपेट में आने से लालगढ़ गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक भागवत प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी कुंती देवी घायल हो गयी थीं.

गुरुआ. थाना क्षेत्र के सगाही बाजार में दो दिन पहले इ-रिक्शे की चपेट में आने से लालगढ़ गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक भागवत प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी कुंती देवी घायल हो गयी थीं. उनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया में चल रहा था. घायल महिला की स्थिति चिंताजनक देखकर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था. रविवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में कुंती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इससे रविवार को लालगढ़ गांव में उनका शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि कुंती देवी हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई रहती थीं. सेवानिवृत्त शिक्षक भागवत प्रसाद की पत्नी कुंती देवी की मौत होने पर युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, राजन पंचायत के मुखिया परमेश्वर चौधरी समेत कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >