रजोइ बगाही में दशमी पर शस्त्र पूजा और युवतियों को तलवार वितरण

प्रखंड के रजोइ बगाही गांव में दुर्गा पूजा की दशमी पर गुरुवार रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

परैया. प्रखंड के रजोइ बगाही गांव में दुर्गा पूजा की दशमी पर गुरुवार रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शस्त्र पूजा के बाद युवा समाजसेवी व भाजपा नेता राहुल रंजन उर्फ टुटु सिंह द्वारा 10 युवतियों को पगड़ी बांधकर तलवार भेंट करना रहा. सम्मानित युवतियों में स्नेहा कुमारी, रूपा कुमारी, सुहानी कुमारी, दीपम कुमारी, रूचि कुमारी, रिया कुमारी, नेहा कुमारी, जुली कुमारी, छोटी कुमारी और गुंजन कुमारी शामिल हैं. टुटु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन भक्ति, साहस और एकता का प्रतीक है और मां दुर्गा का संदेश है कि अधर्म के सामने कभी हार न मानें. उन्होंने युवतियों से सत्य का साथ देने, अन्याय का विरोध करने और समाज में साहस और एकता का संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया. कार्यक्रम में करहट्टा पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार, ग्रामीण अशोक कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, रामज्ञा सिंह, अभिषेक कुमार, शशि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >