शाखा अध्यक्ष बने उदय कुमार आजाद

ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन गया का गठन

ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन गया का गठन संवाददाता, गया जी. गया रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन शाखा कार्यालय में चुनाव के लिए पूरी टीम के साथ एक बैठक हुई. बैठक में जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, मंडल सचिव अनिल कुमार, मंडल पर्यवेक्षक ओपी जैसल, अपर मंडल सचिव अरुण कुमार, प्लान डिपो अध्यक्ष शंकर राम, विनोद कुमार, एके गौतम, जयप्रकाश नारायण व मुख्य चुनाव अधिकारी गणेश रजक के नेतृत्व में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन गया का गठन हुआ. शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद, शाखा सचिव आरपी पासवान, शाखा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास को निर्विरोध व सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया. इस अवसर पर सभी आपस लाेगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष ने कर्मचारियों के बीच अपनी एकता बनाये रखने व संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया. साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी ने कर्मचारियों को जीत पर बधाई दी. इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद ने चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी को निष्पक्ष चुनाव कराने पर बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >