बांकेबाजार में दो अल्ट्रासाउंड केंद्र को एसडीओ ने किया सील

एसडीओ ने की कार्रवाई

फोटो-गया-बांकेबाजार-01- जांच करते सीओ व एसडीओ प्रतिनिधि, बांकेबाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित बांकेबाजार थाना क्षेत्र के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर को एसडीओ मनीष कुमार ने छापेमारी कर सील कर दिया है. इस मामले में एक टेक्नीशियन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस संबंध में सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के रांची अल्ट्रासाउंड व साई डायग्नोसिस सेंटर पर छापामारी किया गया. दोनों अल्ट्रासाउंड संचालक मौके से फरार हो गये. सीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए टेक्नीशियन बेगूसराय के रहने वाला बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है. रिपोर्ट तैयार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर थाना अध्यक्ष मंटू कुमार सहित के पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >