अतरी. टेउसा बाजार के निकट अतरी पुलिस चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि टेउसा बाजार के निकट पुलिस पैट्रोलिंग पार्टी को देखकर एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध भागने लगे. मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया गया. पूछताछ में संदिग्धों ने बताया कि गांव वजीरगंज थाना क्षेत्र के सेलवे में है. एक का नाम प्रमोद कुमार व दूसरे कि नाम अशोक मांझी है. कड़ाई से पूछताछ में अन्य लोगों के संलिप्तता के विषय में बताया है. छापेमारी की जा रही है. दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
