टनकुप्पा. टनकुप्पा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. सेविकाओं का कहना है कि 25 सितंबर को टनकुप्पा कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान सेविकाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय धमकाया गया. शिकायत पत्र में कहा गया है कि बैठक में उपस्थित सेविकाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखनी चाहीं. लेकिन, उन्हें दबाने का प्रयास किया. इतना ही नहीं, कई सेविकाओं को व्यर्थ में ट्रांसफर करने की धमकी भी दी गयी. सेविकाओं ने बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका एवं कर्मचारी संघ टनकुप्पा के माध्यम से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे व्यवहार से कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
